स्थानीय भारतीय मजदूर संघ की बैठक 20 दिसंबर तक चलने वाले मजदूर संपर्क अभियान की शुरुआत के लिए प्रधान शंकर लाल यादव के आतिथ्य में आयोजित की गई। इस अवसर पर मजदूर संपर्क अभियान का पोस्टर विमोचन किया गया और कार्यक्रम के उद्देश्यों पर चर्चा की गई।
संगठन के सत्तर वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, भारतीय मजदूर संघ द्वारा 1 दिसंबर से 20 दिसंबर 2024 तक मजदूर संपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसका उद्देश्य मजदूरों को संघ से जोड़कर उनके हितों को प्रभावी रूप से सामने लाना है। आगामी 1 जनवरी 2025 से निधि संग्रह अभियान भी शुरू किया जाएगा। बैठक में संघ के महामंत्री नंद लाल गुर्जर, उपाध्यक्ष धोलू राम यादव, और अन्य पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए।