भारतीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल का शानदार बोर्ड परिणाम, 11 विद्यार्थियों ने 96% से अधिक अंक हासिल किए
सीकर।
नवलगढ़ रोड स्थित भारतीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल का माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया।
प्रिंसिपल डॉ. दीनदयाल नागा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार 11 विद्यार्थियों ने 96 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। छात्र जतिन बागोरिया ने 96.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा 33 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक तथा 70 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर उत्कृष्ट परिणाम दर्ज किया। विद्यालय का कुल परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो संस्था की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है।
इस अवसर पर संस्था चेयरमैन हरिराम रणवा एवं वाइस चेयरमैन डॉ. शीशराम रणवा ने सभी मेधावी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही विद्यालय के शानदार परिणाम पर समस्त स्टाफ सदस्यों को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। विद्यालय की इस उपलब्धि से परिसर में खुशी का माहौल है और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की जा रही है।