भारतीय स्कूल लक्ष्मणगढ़ के विद्यार्थियों ने हाल ही में आयोजित इंटरनेशनल मैथ्स ओलिंपियाड में शानदार प्रदर्शन किया है। इस विद्यालय के 104 विद्यार्थियों ने टॉप हंड्रेड इंटरनेशनल रैंक हासिल की है, जिसमें से 116 गोल्ड मेडल और 186 मेडल ऑफ एक्सीलेंस शामिल हैं। स्कूल में विद्यार्थियों को सीयूईटी, जेट आईसीएआर और अन्य अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड की विशेष तैयारी कराई जाती है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर संस्था निदेशक रामस्वरूप महला, सचिव कविता महला, प्रबंधक मनोज रूलािनया और प्रिंसिपल विक्रम सिंह राजवी ने छात्रों को बधाई दी।