भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती मनाई

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती मनाई

सीकर।
भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती सेन समाज सेवा समिति, सीकर द्वारा हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाई गई। सेन समाज सेवा समिति के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय जननायक कर्पूरी ठाकुर ओबीसी संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट महेश कुमार वर्मा सेन ने बताया कि यह कार्यक्रम आज दिनांक 24 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे क्षोरकार संघ के अध्यक्ष बाबूलाल सेन (तारपुरा वाले) के सीकर स्थित आवास, खानदानी डेयरी के पास, राधा किशनपुरा में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में भारत रत्न प्राप्त स्वतंत्रता सेनानी, बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे, गरीबों के मसीहा एवं समाज सुधारक जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन, संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने उनके विचारों को आज के समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

जयंती समारोह की बैठक एडवोकेट महेश कुमार वर्मा सेन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम में समिति के संरक्षक ओमप्रकाश सेन, क्षोरकार संघ के संरक्षक महेंद्र सेन (रोरुबड़ी), महिला अध्यक्ष सुमन मोदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विमल रोहिवाल, उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत सेन, मंत्री अरुण मावतवाल, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, विधि मंत्री विनोद कुमार सरोज, एडवोकेट, मीडिया प्रभारी शंकरलाल सेन (पत्रकार) सहित नरेश सेन (पूर्व पार्षद), दिनेश सेन कुंडली, जगदीश प्रसाद सेन कुंडली, ओंकारमल सेन, पवन सेन फागलवा एवं समिति के समस्त कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में जननायक कर्पूरी ठाकुर के सिद्धांतों को आत्मसात करने एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

abtakhindi khabarhindi newsshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWS