भारत विकास परिषद द्वारा एआई विषय पर वाद-विवाद एवं आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

भारत विकास परिषद द्वारा एआई विषय पर वाद-विवाद एवं आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

सीकर: भारत विकास परिषद द्वारा एआई विषय पर वाद-विवाद एवं आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

भारत विकास परिषद, सीकर शाखा द्वारा विद्या भारती स्कूल, तोदी नगर, सीकर में “आर्टिफिशल इंटेलिजेंस का बढ़ता चलन व इसके सामाजिक सरोकार” विषय पर वाद-विवाद एवं आशु भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के 9 कॉलेजों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्या भारती स्कूल के निदेशक डाॅ. बलवन्त चिराणा रहे। स्वागत भाषण शाखा अध्यक्ष कमल बंसल ने दिया, जबकि परिषद की गतिविधियों की जानकारी वरिष्ठ सदस्य सीए राजेंद्र अग्रवाल ने विद्यार्थियों को प्रदान की। प्रकल्प प्रमुख डॉ. संपत्ति मिश्रा ने प्रतियोगिता की रूपरेखा व नियम बताए।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन निर्णायक मंडल — प्रो. डॉ. अनिल सैनी, डॉ. प्रियंका अमन मिश्रा और सीए रवि अग्रवाल — द्वारा किया गया। शाखा सचिव सीए अभिषेक सोनी ने कार्यक्रम के समन्वयक व संयोजक की भूमिका निभाई।

वाद-विवाद प्रतियोगिता परिणाम

  • प्रथम स्थान: कुमारी सोनाक्षी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावटी यूनिवर्सिटी

  • द्वितीय स्थान: सत्येंद्र योगी, राजकीय कला महाविद्यालय

  • तृतीय स्थान: कुमारी पायल कुमावत, ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान

टीम पुरस्कार (प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता हेतु—14 दिसंबर, जयपुर)

  • प्रथम स्थान: राजकीय कला महाविद्यालय

कार्यक्रम के समापन पर प्रकल्प प्रमुख डॉ. संपत्ति मिश्रा ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, टीम सदस्यों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में सीकर शाखा कोषाध्यक्ष शुभम मोदी, जिला समन्वयक जी.एल. शर्मा, वरिष्ठ सदस्य डॉ. एन.डी. मिश्रा, नीलम मिश्रा, महिला संयोजिका स्नेह अग्रवाल, भावना शर्मा, सीए महेंद्र जालान, एडवोकेट नरेश बगड़िया, एडवोकेट जितेंद्र शर्मा सहित विद्या भारती स्कूल के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

abtakhindi khabarhindi newsrajasthanshekhawati newsSikarsikar hindi newsSIKAR NEWS