भारत स्काउट गाइड में इको क्लब सदस्यों ने किया जैव विविधता दिवस पर अनेक कार्यक्रम, जिले भर में जैव विविधता के संरक्षण की अलख जगाई

जैव विविधता को बनाए रखकर ही परिस्थिति तंत्र बच सकता है -दिनेश पुरोहित

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड एवं पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार के पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम के तहत गुरूवार को अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का कार्यक्रम जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दिनेश पुरोहित प्रधानाचार्य एवं अमित देवन्दा क्षेत्रीय वन अधिकारी सीकर के सानिध्य में मारू स्कूल के मैदान में पेड़ों पर पक्षियों के लिए परिंडे लगाए ,विभिन्न स्थान पर घोंसले लगाएं एवं जैव विविधता पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिनेश पुरोहित प्रधानाचार्य ने कहा कि जिस प्रकार से गुरुत्वाकर्षण शक्ति के कारण से सभी ग्रह उपग्रह एक दूसरे के साथ जुड़े हुए हैं और पूरा ब्रह्मांड चल रहा है, उसी प्रकार से पृथ्वी पर प्रत्येक जीव जंतुओं के कारण पारिस्थितिक तंत्र चल रहा है। कार्यक्रम में जैव विविधता संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें विभिन्न वक्ताओं ने अपने-अपने जैव विविधता पर विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया तथा इको क्लब प्रभारी एव मास्टर मनोहर लाल ने पारिस्थितिक तंत्र को बनाए रखने में स्काउट गाइड सदस्यों की भूमिका पर बहुत ही शानदार मार्मिक रूप से जानकारियां प्रदान की। अमित देवन्दा क्षेत्रीय वन अधिकारी ने कहां कि जैव विविधता को बचाना होगा तभी हमारा पारिस्थितिकी तंत्र बना रहेगा जो भी जीव जंतु है उनकों बचाने और उनका संरक्षण व संवर्धन करें। संगीत प्रशिक्षक मोहित शर्मा व संगीत कक्षा के संभागीयो के द्वारा जैव विविधता के संरक्षण के लिए ओ मोको आयो रे साथीरा आपा पेड़ लगावा रे गीत की प्रस्तुति दी। इस दौरान पीएम श्री राधाकृष्ण मारू राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सीकर में श्रमदान कर पॉलिथीन व कचरा एकत्रित किया। इसके बाद जैव विविधता को बचाने की शपथ ली। रेलवे स्टेशन सीकर पर भी जैव विविधता संबंधी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कियागया। कार्यक्रम के दौरान प्रियका कुमारी सीओ गाइड, सुवालाल कुमावत, मंजू यादव प्रधानाचार्य, दीनदयाल शर्मा, देवीलाल जाट, मनोहर लाल, अतुल दाधीच, विनोद कुमारी, पवन कुमार ,रेखा शर्मा, बबीता शर्मा, निर्मला सुरोलिया, लखन, मोहन लता, गौरव शर्मा, नवीन सेन सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

abtakchuru hindi newsJhunjhunu Khabarrajasthan khabarrajasthan newsrajasthan updatesarkari jobsikar khabarsikar updatevidhyasaram school sikar