भासकर भवन में गीता कक्षा में ट्रस्टी मुरली मनोहर सर्राफ का सम्मान…

बच्चों ने गीता के श्लोकों से किया अभिनंदन

रविवार को भासकर भवन में चल रही गीता कक्षा में गीता प्रेस गोरखपुर व सराफ फाउंडेशन के ट्रस्टी मुरली मनोहर सर्राफ का स्वागत किया गया। इस अवसर पर संजय सिंघानिया ने उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया, जबकि महिलाओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर ट्रस्टी का अभिनंदन किया। आचार्य जनार्दन ने प्रतीक चिह्न देकर मुरली मनोहर सर्राफ का सम्मान किया।

कक्षा में बच्चों ने गीता के श्लोक सुनाए और ट्रस्टी सर्राफ ने बच्चों को उपहार दिए। इस कार्यक्रम में प्रेमलता अग्रवाल, प्रमोद गौड़, प्रियंका, माधुरी, पूनम, रक्षा शर्मा, इंद्रचंद, मोहित सिंघानिया, विशाल सिंघानिया, महेश शर्मा, राजकुमार गोटेवाला, पवन अग्रवाल, सुरेश सरावगी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

abtakNewsSikar