अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर मंगलवार को भीम आर्मी के युवाओं ने भीम आर्मी चीफ और नगीना (यूपी) के सांसद चंद्रशेखर आजाद का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर युवाओं ने केक काटकर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर उनके जन्मदिन को खास बनाया। इस आयोजन में भीम आर्मी चूरू अध्यक्ष प्रीत चांवरिया, जिलाध्यक्ष कृष्ण रोयल राणासर, कपिल बुंदेला, राकेश पंवार, अशोक पंवार, बजरंग बजाड़, घनश्याम अलवरिया, विकास मेव, राजकुमार दानोदिया, इंद्राज सिंह मेघवाल, नवरत्न मेघवाल, विक्रम धानिया समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।