सीकर दिनांक 25 फरवरी 2025 स्थानीय विद्याश्रम पब्लिक स्कूल सीकर में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए मंगलकामना समारोह का आयोजन किया गया। संस्था निदेशक श्रीमती मंजू लाटा ने बताया कि कार्यक्रम का प्रारम्भ विद्यालय की पुरातन छात्रा व हाल ही में आर.जे.एस परीक्षा में 10वीं रैंक प्राप्त कर जज बनी शिवानी शर्मा ने माँ सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होनें अपने मोटिवेशन में विद्यार्थियों को अपने अनुभव बताते हुए कहा की कुछ बनने के लिए दृढ़निश्चय आत्मविश्वास, कठोर परिश्रम व लगन होनी चाहिए। उन्होनें बताया के विद्याश्रम के संस्कारयुक्त वातावरण में अध्ययन करने के कारण आज वे इस पोस्ट पर पहुँची है। संस्था निदेशक श्रीमती मंजू लाटा ने कक्षा 12वी के बच्चों को शुभकामनाएँ देते हुए स्वर्णिम भविष्य की कामना की संस्था के प्रधानाचार्य मधुसूदन शर्मा ने बच्चों को समबोधित करते हुए विद्यार्थियों को चींटी से प्रेरणा लेने की बात कही कक्षा 11 व 12 के सभी संकाय के बच्चों द्वारा रेम वाक का प्रदर्शन किया। मिस्टर विद्याश्रम जतिन पारीक व मिस विद्याश्रम के लिए रिधिमा शर्मा का चयन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक कृष्णगोपाल पाण्डे, वरिष्ठ पत्रकार साधना सेठी ,एच. ओ. डी. बिन्सी थाॅमस, कोर्डिनेटर पायल शुक्ला, यामिनी जैन, विजय माथुर, चन्दा शर्मा, सरिता टेलर, सहित स्टाॅफ के अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कीर्ति बागड़ा द्वारा किया गया।