सोफिया सेंट्रल स्कूल में कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए मंगल-कामना समारोह

पूर्व छात्र सीए सुनील खंडेलवाल का हुआ सम्मान, छात्रों को दी शुभकामनाएं

डोलियो का बास, बजाज रोड स्थित सोफिया सैन्ट्रल सीनियर सैकेण्डरी स्कूल-सीकर में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों का मंगल-कामना समारोह आयोजित किया गया। निदेशक श्रीरुपेश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अनेक प्रकार के नृत्य-संगीत की प्रस्तुति दी और तनाव मुक्त वातावरण में मस्ती करते दिखे। प्रिन्सिपल श्रीपाल शर्मा ने इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्र सी.ए.सुनिल खण्डेलवाल को सम्मानित किया जो वर्तमान में मुम्बई स्थित मल्टीनेशनल कम्पनी में कार्यरत हैं। सुनिल ने भी इस अवसर पर अपने अनुभव साझा किये और अपनी सफलता में विद्यालय और निदेशक श्रीरुपेश शर्मा के योगदान की सराहना की। निदेशक श्रीरुपेश शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को अच्छे परीक्षा-परिणाम की अग्रिम शुभकामनायें दी। विद्यालय प्रश!सन द्वारा विद्यार्थियों को श्रीफल उपहार स्वरुप दिया।

abtakhindi news