झुंझुनूं शहर के मंडावा मोड़ पर सोमवार रात चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़कर 95 हजार रुपए और अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस के अनुसार चोरों ने फाइनेंस ऑफिस, अणगासरिया स्पोर्ट्स और चाहर जूस सेंटर के ताले तोड़े। स्पोर्ट्स दुकान के शटर को लोहे के सरिये से उखाड़कर 90 हजार रुपए की नगदी चुराई, जबकि जूस सेंटर से 5 हजार रुपए और खाने का सामान निकाल लिया।
चोरों ने आईआईएफएल फाइनेंस कंपनी के कार्यालय का चैनल गेट भी तोड़ा, लेकिन दूसरी मंजिल के कार्यालय का गेट नहीं तोड़ पाए। चोरी का पता उस समय चला जब सुबह दुकानदारों ने ताले टूटे और सामान गायब पाया। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी और सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश कर रही है।