सीकर में मकर संक्रांति के दिन घने कोहरे ने जनजीवन प्रभावित किया, ग्रामीण इलाकों में विजिबिलिटी मात्र 50 मीटर रही। कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया, हालांकि पारे में हल्की बढ़ोतरी हुई। जयपुर मौसम केंद्र ने सीकर में कल बारिश और ओले गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 16 और 17 जनवरी को घने कोहरे के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है।