हनुमानगढ़ी गोशाला में अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा की ओर से मकर संक्रांति पर गायों को गुड़ खिलाया गया और झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को कंबल वितरित किए गए। जिलाध्यक्ष नीरज रोलीवाल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य गोसेवा और जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करना था। इस अवसर पर जिला महामंत्री बुद्धरमल जांगिड़ ने आभार जताया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उप प्रधान भंवरलाल जांगिड़, जिला मंत्री उम्मेद कुमार, युवा जिलाध्यक्ष मनीष जांगिड़ सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।