मप्र के नगरीय विकास मंत्री विजयवर्गीय का किया स्वागत…

: पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान

सोमवार को सीकर दौरे पर आये मध्यप्रदेश के नगरीय विकास, आवास व संसदीय मामलात मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष महरिया के नेतृत्व में पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
सीकर स्थित निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में धोद विधायक गोवर्धन वर्मा, पूर्व विधायक नंदकिशोर महरिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश जोशी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सिखवाल, पवन मोदी,पूर्व मंडी चेयरमैन बाबू सिंह बाजोर,गोविंद सैनी, राजकुमार शर्मा, गोविंद सैनी, राजकुमार जोशी,ओमप्रकाश बिजारणिया,नवरंग चौधरी, पूर्व पार्षद संपत सिंह, करणी सिंह सेवदा, सतीश पाटोदा,गोपाल लाटा,महावीर मातवा, आलोक पाराशर, कपिल ठेकेदार, पार्षद विष्णु शर्मा, हर्षनाथ नाहरिया, , भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार भास्कर, अरुण सैन, सुभाष ढाका, हरफूल ढाका, विकास रुहेला, राधेश्याम बारी, अमित शर्मा, युवा व्यवसायी राजकुमार धुत तथा करण छींपा ने विजयवर्गीय को बुके, भारत माता की फोटो, माला व साफा पहनाकर उनका स्वागत किया।

abtakhindi khabar