सरदारशहर (चूरू) की ममता रैगर, जिन्होंने 21 से 23 सितंबर तक रांची में आयोजित तृतीय सीनियर नेशनल पैरा थ्रो बॉल चैंपियनशिप 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, अब कंबोडिया में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय पैरा थ्रो बॉल चैंपियनशिप 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। ममता का चयन 2 से 5 दिसंबर 2024 तक कंबोडिया में होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
पैरा थ्रो बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण कुमावत और सचिव सुबेन्द्र कोठारी ने ममता को इस उपलब्धि पर बधाई दी और आगामी खेलों के लिए शुभकामनाएं दीं। कुमावत ने कहा कि उनका संगठन दिव्यांगों को स्वावलंबन की दिशा में प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न खेल आयोजनों के माध्यम से उनका उत्साह बढ़ाता है।