महाकुंभ में उमड़ा आस्था का सैलाब, सीकर से पहुंचे श्रद्धालु…

64 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई पवित्र डुबकी

 महाकुंभ के आखरी समय में प्रयागराज में संगम स्नान करने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। 13 जनवरी से शुरू हुए इस महाकुंभ में अब तक 64 करोड़ लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं। यानी अमेरिका की आबादी से दोगुने लोग। ये एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। केवल यही एक रिकॉर्ड नहीं है। इस महाकुंभ में और भी महारिकॉर्ड बने हैं। महाकुंभ की शुरुआत से अब तक करीब 64 करोड़ लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं। हिमालय के ग्लेशियर से निकली दो जलधाराएं भगीरथी और अलकनंदा देवप्रयाग में मिलकर गंगा बनती हैं और 2510 किलोमीटर का सफर करके गंगासागर में मिलती हैं। महाकुंभ तीर्थ राज प्रयागराज में महा स्नान करने के लिए सीकर से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। यहां उन्होने संगम में डुबकी लगा कर अपने आपको धन्य महसूस किया। इस दौरान सीकर के वरिष्ठ चिकित्सक और भाजपा नेता डॉ. बीएल रणवां, कमला रणवां, डॉ. एस आर रणवां, डॉ. सुनीता रणवां, हीरालाल, पूरणी देवी सहित वे पूरे परिवार के साथ यहां पहुंचे और कुम्भ स्नान किया। डॉ. रणवां ने कुम्भ स्नान को अपने जीवन का सबसे अद्भुत पल बताया।

abtakhindi news