उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 2025 में होने वाले महाकुंभ के लिए सीकर से सीधी ट्रेन सेवा शुरू हो गई है। यह ट्रेन सप्ताह में चार दिन, रविवार, मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को सीकर से प्रयागराज के लिए रवाना होती है। गाड़ी संख्या 12404 प्रयागराज सुपर फास्ट एक्सप्रेस दोपहर 12:30 बजे सीकर स्टेशन से चलती है और अगले दिन सुबह 4:25 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचती है।
वहीं, वापसी यात्रा के लिए प्रयागराज से सीकर के लिए सातों दिन ट्रेन उपलब्ध है, जो रात 11:10 बजे प्रयागराज स्टेशन से चलकर अगले दिन दोपहर 2:30 बजे सीकर स्टेशन पहुंचती है। सीकर स्टेशन अधीक्षक बलबीर सिंह ने बताया कि वर्तमान में प्रयागराज के लिए केवल एक ट्रेन संचालित की जा रही है, और फिलहाल सीकर से कोई विशेष ट्रेन सेवा शुरू नहीं की गई है।