महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मेई में बसंत पंचमी के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व शारीरिक शिक्षक मुरली मनोहर शर्मा और उनकी पत्नी विजय माला शर्मा ने छात्रों को स्टेशनरी वितरित की। इसके साथ ही विद्यालय में स्थित सरस्वती मंदिर की पहली वर्षगांठ पर विशेष पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व भामाशाह सुंडा परिवार के गणेश सुंडा और जीवण राम सुंडा ने बच्चों के बैठने के लिए प्रार्थना स्थल पर टीनशैड निर्माण की घोषणा की। महेंद्र सिंह मेई ने कंप्यूटर लैब के लिए नया कंप्यूटर और ऑफिस व कंप्यूटर कक्ष के निर्माण की घोषणा की। इस अवसर पर सीबीईओ हेमाराम और पीईईओ सरिता मीणा भी उपस्थित रहे।