महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर हुआ भव्य आयोजन
सीकर।
सामाजिक समरसता एवं महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव फुले की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 11 अप्रैल 2026 को उनकी जयंती के उपलक्ष्य में सीकर के पिपराली रोड स्थित सी.एम. मैरिज गार्डन में भव्य समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया।
इस समारोह में सर्व समाज के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों की विशेष भागीदारी रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहरी विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में सांसद सीकर अमराराम, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, भाजपा नेता तेज प्रकाश सैनी , पूर्व सैनी समाज अध्यक्ष मदनलाल हलवाई, सभापति जीवन खां, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता गिठाला, गोविंद कटारिया भाजपा नेता ,भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष कमल सिखवाल तथा कांग्रेस नेता जगदीश दानोदिया शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान महात्मा ज्योतिराव फुले के जीवन, उनके समाज सुधार के कार्यों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला गया। साथ ही विद्यालय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं प्रेरणादायक भाषणों के माध्यम से समाज में शिक्षा, समानता एवं जागरूकता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झाबर सिंह खर्रा शहरी विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री, राजस्थान सरकार ने कहा की महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले के आदर्शों को आत्मसात करके जीवन में उतारे और से सदैव शिक्षा ही नहीं संस्कार युक्त शिक्षा जीवन में ग्रहण करनी चाहिए
सैनी जागृति संस्था के अध्यक्ष विष्णु सिंगोदिया ने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों का अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया। महात्मा ज्योतिबा फुले शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सैनी ने फुले जी के जीवन पर प्रकाश डाला। नागौर जिला प्रभारी भाजपा रतन लाल सैनी ने महात्मा फुले के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश सैनी ने समाज की एकता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी को संगठित रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में सैनी समाज अध्यक्ष राजकुमार दैया ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके अतिरिक्त सांसद अमराराम एवं पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर सीकर के विभिन्न समाजों के जिला अध्यक्ष, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, सैकड़ों की संख्या में वरिष्ठ गणमान्य नागरिक, छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा।
कार्यक्रम का संचालन डॉ.ओ.पी सैनी सचिव महात्मा ज्योतिबा फूले शिक्षण संस्थान ,राधा किशन चोबदार निदेशक महात्मा ज्योतिबा करियर एकेडमी , किशन लाल सैनी उपाध्यक्ष सैनी जागृति संस्था ने किया