महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

कार्यक्रम में लिया सामाजिक समरस्ता का संकल्प

महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

कार्यक्रम में लिया सामाजिक समरस्ता का संकल्प

महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

सीकर

जिला स्तर पर महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने महात्मा ज्योतिबा फुले जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने समाज सुधारक महात्मा फुले के आदर्शों एवं उनके अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सामाजिक बुराइयों को दूर करने में महात्मा ज्योतिबा फुले की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि बुनियादी शिक्षा, अक्षर ज्ञान एवं साक्षरता समाज के समग्र विकास का मूल आधार हैं। महात्मा फुले ने महिला शिक्षा को बढ़ावा देने में अग्रणी भूमिका निभाई तथा समाज में समानता, शिक्षा एवं जागरूकता का संदेश देते हुए सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि महात्मा फुले ने पहले अपनी पत्नी को शिक्षित किया, उसके बाद विद्यालय की स्थापना की। उन्होंने कहा कि समय परिवर्तनशील है और हमें समय के अनुसार स्वयं को परिवर्तन करना चाहिए। ज्योतिबा फुले की सबसे बड़ी सीख यही है कि व्यक्ति को समय के साथ स्वयं में सकारात्मक परिवर्तन करना चाहिए।

कार्यक्रम में प्रोफेसर हेमन्त ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने महिला शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने वर्ष 1848 में महिलाओं के लिए पहला विद्यालय प्रारंभ किया। उन्हें पुणे नगर पालिका में सदस्य नियुक्त किया गया तथा वर्ष 1888 में उन्हें ‘महात्मा’ की उपाधि से सम्मानित किया गया। वे सामाजिक सद्भावना के प्रतीक थे।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) भावना शर्मा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल यादव, यूआईटी सचिव जे.पी. गौड़, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की उप निदेशक प्रियंका पारीक, सहायक निदेशक (जनसम्पर्क) पूरण मल, सांख्यिकी उप निदेशक डॉ. अनिल शर्मा, जिला साक्षरता अधिकारी चन्द्रप्रकाश महर्षि, जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबंधक विकास सिहाग, डीटीओ ताराचंद बंजारा, आईसीडीएस उप निदेशक सुनील जांगिड़, महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक राजेन्द्र कुमार चौधरी, हिन्दुस्तान स्काउट गाईड के छात्र—छात्राएं सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहें।

abtakhindi newsrajasthanshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update