महात्मा ज्योतिबा फूले भवन का शुभारंभ…

थोई में सैनी समाज के लिए नई सुविधाओं का आगाज

थोई के नाडा की ढाणी में नवनिर्मित महात्मा ज्योतिबा फूले भवन का उद्घाटन सैनी समाज विकास समिति के अध्यक्ष डॉ. जी एल सैनी और अन्य समाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। इस अवसर पर समाज के कई सदस्य और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। पंडित देवकीनंदन शास्त्री ने पूजा अर्चना की, और भवन में सैनी समाज के विभिन्न कार्यक्रमों व सभाओं के आयोजन की योजना पर चर्चा की गई।

समिति के अध्यक्ष डॉ. सैनी ने बताया कि भवन में सैनी समाज के बच्चों के लिए प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी, कोचिंग और एक्स्ट्रा क्लासेस भी चलाए जाएंगे। इस भवन के निर्माण में समाज के लोगों ने सक्रिय सहयोग दिया है, और यह समाज के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

abtakNewsSikar