सीकर के महादेव सिंह को सहकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए वर्ष 2024-25 का जिला पुरस्कार प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें ठाकुर वेदराम की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह में दिया गया।
इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में भाग लिया और ठाकुर वेदराम के विचारों व योगदान को याद किया। समारोह में महादेव सिंह की उपलब्धियों की सराहना की गई।