महालक्ष्मी पूजा में उमड़ रही है श्रद्धालुओं की भीड़ श्री धर्मदास जी महाराज हुए महाआरती में शामिल…

16 दिवसीय महालक्ष्मी पूजा में विशेष आरती, धनतेरस पर होगा किन्नर समाज का विशेष अभिषेक

श्री कल्याण धाम में महंत विष्णु प्रसाद शर्मा के सानिध्य मे चल रही 16 दिवसीय महालक्ष्मी पूजा में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही इसी के साथ महालक्ष्मी की महाआरती में श्री 1008 धर्मदास जी महाराज पधारे और महालक्ष्मी की महाआरती की महालक्ष्मी की महाआरती प्रातः एवं सायं काल 08:15 बजे की जाती है जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु दूर दूर से पहुंचते हैं।

व्यवस्थापक रविप्रसाद शर्मा ने बताया कि 29 अक्टुबर 2024 को धनतेरस पर महालक्ष्मी का विशेष पूजन होगा इसी के साथ धनतेरस पर सम्पूर्ण किन्नर समाज सम्मिलित होगा और महालक्ष्मी को चुनरी अर्पित करेंगे जिसमे महालक्ष्मी का भव्य अभिषेक छप्पनभोग इत्यादि कार्यक्रम होंगे

abtakNewsSikar