श्री कल्याण धाम में महंत विष्णु प्रसाद शर्मा के सानिध्य मे चल रही 16 दिवसीय महालक्ष्मी पूजा में एकादशी पर भक्तो की अति भारी भीड़ उमड़ रही है जिसमें सैकड़ों श्रदालुओं ने कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी के उपलक्ष्य में भक्तों ने 108 परिक्रमा लगाई प्रतिदिन महालक्ष्मी की महाआरती प्रातः एवं सायं काल 08:15 बजे की जाती है जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु दूर दूर से पहुंचते हैं।
व्यवस्थापक रविप्रसाद शर्मा ने बताया कि 29 अक्टुबर 2024 को धनतेरस पर महालक्ष्मी का विशेष पूजन होगा जिसमे महालक्ष्मी का भव्य अभिषेक छप्पनभोग इत्यादि कार्यक्रम होंगे।