महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र द्वारा एनीमिया मुक्त समाज कैंप आयोजित…

125 बच्चों का खून परीक्षण कर स्वस्थ जीवन के लिए जागरूकता प्रदान की गई

महावीर इंटरनेशनल महिला वीरा केंद्र और अखिल भारतीय महिला परिषद शाखा के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय माथुर बस्ती में एनीमिया मुक्त समाज कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में 125 बच्चों का खून परीक्षण किया गया। शिविर संयोजिका पूजा चौधरी ने बताया कि खून की कमी से थकावट, विकास में बाधा और विभिन्न स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। संतुलित आहार के माध्यम से आयरन, विटामिन बी-12 और फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्वों का सेवन खून के निर्माण में सहायक होता है। इस मौके पर महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र की अध्यक्ष सनू मोदी, सचिव किरण खेतान, कोषाध्यक्ष शिवानी तिवाड़ी और अखिल भारतीय महिला परिषद की अध्यक्ष पूजा चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

abtakhindi news