महावीर इंटरनेशनल सीकर और वीरा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में मधुमेह जागरूकता शिविर…

दीवान जी की धर्मशाला में आयोजित हुआ मधुमेह शिविर

महावीर इंटरनेशनल सीकर व वीरा केंद्र सीकर के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को जाट बाजार स्थित दीवान जी की धर्मशाला में मधुमेह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. सुनील ढण्ड ने शिविर में लोगों को मधुमेह के बारे में जानकारी दी और इस रोग को लेकर विभिन्न भ्रांतियों को स्पष्ट किया। शिविर संयोजक वीरा नीलम मिश्रा ने डॉ. सुनील ढण्ड का सम्मान किया। संस्था अध्यक्ष सुभाष मिश्रा ने कहा कि समाज में मधुमेह जैसी बीमारियों से बचाव के लिए इस प्रकार के जागरूकता शिविरों का लगातार आयोजन आवश्यक है। इस दौरान वीरा अध्यक्ष सनू मोदी, कोषाध्यक्ष शिवानी तिवारी, सचिव राजेंद्र पहाड़िया, वरिष्ठ सदस्य डॉ. एमपी जैन, महेश शर्मा, शिवकुमार जांगिड़, सुरेश अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

abtakhindi news