महिलाओ द्वारा फागोत्सव आयोजित किया गया…

वेलनेस सेंटर में महिलाओं ने उत्सव के साथ सीखा स्वस्थ जीवन का मंत्र

सीकर में हॉलिस्टिक वैलनेस सेटर की ओर से शुक्रवार को महिलाओ द्वारा “फागोत्सव के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेटर की संचालिका प्रसिद्ध वेलनेस कोच निधि शर्मा ने बताया की कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य महिला ओ को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान महिलाओ ने फागोत्सव का जमकर लुफ्त उठाया । इस दौरान निधि शर्मा मार्गदर्शन में महिलाओं को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक कल्याण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता और समाज सेविका शिवानी तिवारी भी उपस्थित रही जिनकी उपस्थिति ने इस पहल को और भी अधिक समर्थन और मान्यता प्रदान की। प्रतिभागियों ने इस पहल की अत्यधिक सराहना की और इसे एक प्रेरणादायक कदम के रूप में देखा। संस्था हॉस्पिटल वैलनेस सेंटर मे महिलाओ को विभिन्न स्वास्थ्य गतिविधियों जैसे की जुम्बा, योगा, स्ट्रेंथ ट्रैनिंग, मेडिटेशन के साथ हेल्दी खान पान के बारे जानकारी दी जाती है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक महिलाओं को इनाम भी दिए गए ।वेट लॉस चैलेंज की विजेता रितिका जैन, अन्नू खंडेलवाल और चांदनी जैन रहीं। अन्य प्रतिभागियों में मोनिका खंडेलवाल, शीना मंगनानी, खुशबू थडानी, प्रिया अग्रवाल, सुमन सोनी, भगवत राठौड़, डॉ. अनीता चौधरी, सोनाली जैन, सिद्धि बहार इत्यादि महिलाएं उपस्थित रही।

abtakhindi news