सोमवार को माकपा ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को बर्खास्त करने और एक देश-एक चुनाव की प्रक्रिया को वापस लेने की मांग की। माकपा नेताओं ने आरोप लगाया कि गृहमंत्री ने संसद में भीमराव आंबेडकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की, जिससे देश की संवैधानिक मर्यादा को ठेस पहुंची है।
प्रदर्शन में माकपा नेता पेमाराम ने एक देश-एक चुनाव को अव्यावहारिक बताते हुए कहा कि सरकार तीन राज्यों में एक साथ चुनाव नहीं करा पा रही है, जबकि पूरे देश के लिए ऐसी प्रक्रिया लागू करने की बात कर रही है। सभा में कई नेताओं ने सरकार की नीतियों की आलोचना की। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।