माकपा का धौद तहसील सम्मेलन सम्पन्न पन्नालाल मांण्डोता पुनः:सचिव निर्वाचित

सम्मेलन में सीकर जिले को नहर से जौङने के लिए संघर्ष करने का संकल्प पारित

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) धौद तहसील का 12 वैं तहसील सम्मेलन मैं आज सीकर जिले को नहर से जोड़ने के इसलिए संघर्ष करने,बैरोजगारी के खिलाफ रोजगार के लिए, संयुक्त किसान मोर्चे साथ किये गये समझौते को लागू करने व एम. एस.पी. लागू करने के लिए, दलितो ,अल्पसंख्यकों महिलाओं पर बढ़ते हमलों को रोकने के लिए, मजदूर विरोधी चार श्रम संहिताओं को वापस लेने ,मनरेगा में 200 दिन काम व600 प्रति दिन मजदूरी देने,महिला हिंसा के खिलाफ, नई शिक्षा नीति वापस लेने,ओ.पी.एस लागू करने तथा प्रदेश में स्थायी स्थानांतरण नीति लागू करने के प्रस्ताव पारित किए गए!

सम्मेलन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें पन्नालाल सचिव राम रतन बगड़िया, भगवान सिंह, रूङ सिंह, उस्मान खान, उदाराम, बृज सुंदर जांगिड़, बेगाराम, सत्यजीत भींचर, हेमाराम किरडोली,सरोज भींचर व रेखा जांगिड़ को सचिव मंडल सदस्य तथा हेमाराम गोठड़ा, प्रताप सुंडा, पूर्ण सिंह शेखावत ,रामदेव लेगा, पंकज डोगीवाल, सुरेश थालौङ, विजयपाल डुकिया ,रामेश्वर परडोली ,चिमन रॉयल, पन्ने सिंह, झाबर बिजारणियां ,श्रवण मौल्यासी, बनवारी बाजिया , किशोर माण्डोता,झाबर औला, सुरेंद्र आंतरी ,अशोक ढाका, शंकर लाल सैनी को कार्यकारिणी सदस्य व सुरेश बगड़िया, हाकम अली, रामचंद्र दुगोली, राकेश शाहपुरा और भैरौसिंह मैलासी को स्थायी आमंत्रित सदस्य चुना गया है ! सम्मेलन को संबोधित करते हुए माता की जिला सचिव किशन पारीक ने सम्मेलन से आव्हान किया कि देश में पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा की बैठक पर जनता ने ब्रेक लगाए हैं परंतु भाजपा सरकार आज भी जनविरोधी नितियौ पर चल रही है जिन का विरोध हम माकपा की संगठित ताकत को बढ़ाकर ही कर सकते!

सम्मेलन को संबोधित करते हुए बागपत जिला सचिव मंडल के सदस्य मंगल सिंह माण्डोता ने कहा कि हम हमारी कमजोरीयौ को दूर कर के शीघ्र ही पार्टी और जन संगठनों को धौद क्षैत्र में और मजबूत करेंगे! माकपा ने तय किया है कि आने वाली 5 नवम्बर को विद्युत निगम द्वारा किसानों को लंबे समय से बकाया कनेक्शन को नहीं देने और 200 यूनिट तक फ्री बिजली नहीं देकर उपभोक्ताओं से बिजली की वसूली करने के खिलाफ क्षेत्र के ए.ई.एन. कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा

abtakNewsSikar