जयपुर में शुक्रवार को माकपा के 24वें सम्मेलन के बाद नवनिर्वाचित राज्य सचिव मंडल की पहली बैठक मजदूर किसान भवन में हुई। बैठक में सीकर सांसद अमरा राम ने पार्टी को मजबूत करने और गृह मंत्री अमित शाह की हालिया टिप्पणी पर माफी मांगने की मांग उठाई।
राज्य सचिव किशन पारीक ने कहा कि “वन नेशन, वन इलेक्शन” योजना संघीय ढांचे को कमजोर कर तानाशाही की ओर बढ़ने का संकेत है। इसके खिलाफ पार्टी जागरूकता अभियान चलाएगी। बैठक में सचिव मंडल सदस्यों के कार्य आवंटन और जिलों के प्रभार पर भी चर्चा हुई।