माकपा राज्य कमेटी की रविवार को मजदूर किसान भवन, जयपुर में सांसद का. अमराराम की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में राज्य सचिव का. किशन पारीक ने वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रमों पर चर्चा की। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के निजीकरण के प्रयासों की निंदा की, जो शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सेवाओं को निजी हाथों में सौंपने की कोशिश कर रही है।
राज्य सचिव ने प्रदेश में बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, संभाग, मजदूर, किसान सहित जनहित से जुड़े मुद्दों पर माकपा के आगामी आंदोलन की घोषणा की। यह बैठक राज्य स्तर पर जनहित के मुद्दों को उठाने और समाधान के लिए संघर्ष की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही।