युवा भाजपा नेता और मानव सेतु फाउंडेशन राजस्थान के अध्यक्ष डॉ. रामप्रसाद भड़िया ने कोटा सांसद और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मुलाकात की और उनका सम्मान किया। चूड़ीमिंयान-लक्ष्मणगढ़ निवासी डॉ. भड़िया ग्रामीण जरूरतमंदों की सेवा में सक्रिय रहते हैं और फाउंडेशन के माध्यम से चिकित्सा सहायता प्रदान करते हैं।