मार्ममेक 2025, वेरोना इटली में इंडिया स्टोनमार्ट 2026 स्टॉल का भव्य उद्घाटन

मार्ममेक 2025, वेरोना इटली में इंडिया स्टोनमार्ट 2026 स्टॉल का भव्य उद्घाटन

मार्ममेक 2025, वेरोना इटली में इंडिया स्टोनमार्ट 2026 स्टॉल का भव्य उद्घाटन

वेरोना (इटली)

वेरोना में आयोजित विश्व के सबसे बड़े पत्थर मेले Marmomac 2025 में आज India Stonemart 2026 स्टॉल का भव्य उद्घाटन हुआ। लघु उद्योग भारती राजस्थान प्रदेश महासचिव सुधीर कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि उद्घाटन उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री लावण्य कुमार, कॉन्सुलेट जनरल, मिलान एवं श्रीमती शिवांगी स्वर्णकार (आईएएस, प्रबंध निदेशक, रीको) भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

उद्घाटन के पश्चात माननीय मंत्री को मेले के औपचारिक समारोह में Guest of Honour के रूप में आमंत्रित किया गया, जहाँ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाले प्रदर्शकों और व्यापारिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति में उन्होंने Marmomac 2025 Exhibition का उद्घाटन किया। इसके बाद मंत्री एवं प्रतिनिधिमंडल ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और भारतीय कंपनियों के स्टॉलों का दौरा किया। भारतीय प्रदर्शकों के बूथों पर जाकर उन्होंने उनकी गतिविधियों को समझा और अंतरराष्ट्रीय पत्थर संघों तथा विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधियों से वार्तालाप किया।

राजस्थान की ओर से एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने भागीदारी की। प्रतिनिधिमंडल में श्री नरेश पारीक, श्री नटवरलाल अजमेरा, श्री अरुण जाजोदिया, श्री पुखराज जैन, श्री राकेश गुप्ता और श्री मुकुल रस्तोगी शामिल रहे। लघु उद्योग भारती (LUB) के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं FIGSI (Federation of Indian Granite and Stone Industry) के प्रतिनिधि भी इस अवसर पर मौजूद थे।

श्री गर्ग ने कहा कि इस वर्ष Marmomac में भारत की ओर से लगभग 55 कंपनियों ने सक्रिय भागीदारी की है। इससे भारतीय पत्थर उद्योग की बढ़ती वैश्विक उपस्थिति और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का परिचय मिलता है। इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कई अंतरराष्ट्रीय संघों और पत्थर आयात करने वाले देशों के प्रतिनिधियों से मुलाक़ात की और उन्हें आगामी India Stonemart 2026 (5-8 फरवरी 2026, जयपुर) में प्रदर्शक और आगंतुक के रूप में भाग लेने का विशेष आमंत्रण दिया।

Centre for Development of Stones (CDOS) की ओर से यह पहल भारत और राजस्थान के पत्थर उद्योग की वैश्विक छवि को और सुदृढ़ करेगी तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग और व्यापारिक अवसरों के लिए नए मार्ग प्रशस्त करेगी।

abtakhindi khabarhindi newsrajasthanshekhawati newssikar khabarSIKAR NEWS