बाल विकास परियोजना सैक्टर 04 में रॉकेट लर्निंग के द्वारा संचालित मिशन बुनियाद के तहत आंगनबाडी शिक्षिकाओ को ईसीसीई प्रशिक्षण दिया गया ,सैक्टर सुपरवाइज़र सरिता ढाका ने बताया की जिला कॉर्डिनेटर अंकित कुमावत द्वारा मिशन बुनियाद में 3-6 वर्ष तक बच्चो को आंगनबाडी पाठशालाओ मे खेल खेल के माध्यम से और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सामग्री के माध्यम से अक्षर ज्ञान, स्थानीय मौसम, स्थानीय चीजो की जानकारी के साथ साथ उनके होने वाले विकास के महत्वपूर्ण पाचं आयामो के बारे में बता गया की किन खेलो के माध्यम से किन किन गतिविधियो के माध्यम से हम बच्चो के सभी आयामो का विकास कर सकते है ,चूंकि 3-6 वर्ष के बच्चो को खेल खेल के माध्यम से सिखाना महत्वपूर्ण है ताकि बिना किसी भय से एक स्वतंत्र वातावरण के साथ अपने आसपास के वातावरण को समझे ,यह उम्र बच्चे के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती जन्म से 6 साल की उम्र तक उसकी ग्रहण करने की क्षमता बहुत अधिक होती है और न्यूरोन्स द्वारा वो सभी गतिविधि ग्रहण कर लि जाती है लगभग 90 % मस्तिष्क का विकास इस दौर मे होता है इसलिए यह वर्ष बच्चे के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते है ।