मीरा गर्ल्स स्कूल में श्रीराम मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा दिवस मनाया गया…

रामायण पाठ और भजनों से गूंजा विद्यालय परिसर

नाथावतपुरा स्थित मीरा गर्ल्स सैकंडरी स्कूल में श्रीराम मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण से हुई।

विद्यालय के अध्यापक, अध्यापिकाओं और छात्राओं ने मिलकर रामायण का पाठ किया और भजनों के माध्यम से श्रीराम की महिमा का गुणगान किया। शिक्षिकाओं ने भगवान श्रीराम के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को प्रेरित किया। पूरे कार्यक्रम में श्रीराम स्तुति और भक्ति का वातावरण बना रहा।

abtakhindi news