मीरा पर विवादित बयान पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने मांगी माफी…

राजपूत समाज के विरोध और आंदोलन की चेतावनी के बाद वीडियो जारी कर दी सफाई

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने मीरा पर दिए अपने विवादित बयान पर माफी मांगते हुए कहा कि उनका जीवन मीरा के आदर्शों से प्रेरित है, और वे उनके भजनों का अनुसरण करते हैं। 23 दिसंबर को सीकर में दिए बयान, जिसमें उन्होंने कहा था कि “मीरा को पति नहीं, देवर तंग करता था,” पर राजपूत समाज ने तीखी आपत्ति जताई और आंदोलन की चेतावनी दी थी।

गुरुवार को जारी एक वीडियो में मेघवाल ने स्पष्ट किया कि उनकी बात का गलत अर्थ निकाला गया। उन्होंने कहा कि भक्त शिरोमणि मीरा भारतीय भक्ति परंपरा का एक अहम हिस्सा हैं, और उनका अपमान करने की उनकी कोई मंशा नहीं थी। हालांकि, उनके बयान के खिलाफ पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भी नाराजगी जताई और इसे मीरा भक्तों का अपमान बताया।

abtakSikar