मील ने जरूरतमंद के लिए किया 152 वीं बार रक्तदान…

सीकर के युवा रक्तदान शिविरों में रक्तदान करने के साथ-साथ जरूरतमंद रोगियों के लिए भी हर समय रक्तदान के लिए रहते हैं तत्पर

श्री कल्याण मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल लैब अधीक्षक सतेन्द्र सिंह कुड़ी ने बताया कि नवलगढ़ क्षेत्र निवासी बालिका ज्योति सैनी जो कि राजकीय जनाना हॉस्पिटल में भर्ती है को इमरजेंसी के दौरान रक्त की जरूरत पड़ने पर परिजनों द्वारा सूचना देने पर पर सुधीर महरिया स्मृति संस्थान और यूनाइटेड एजुकेशन लिंक्ज के डायरेक्टर ग्राम केशरनगर , कोलीड़ा निवासी बी एल मील ने श्री कल्याण हॉस्पिटल ब्लड सेंटर पहुंचकर 152 वीं बार रक्तदान कर मानवता की मिशाल पेश की है |

श्री मील ने वर्ष 2023 में 1 वर्ष के दौरान प्लेटलेट सहित 25 बार रक्तदान कर एक एतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है तथा व्यक्तिगत रूप से राजस्थान में सर्वाधिक बार रक्तदान किया हैं ।

सुधीर महरिया स्मृति संस्थान निदेशक बी एल मील के नेतृत्व में सुधीर महरिया स्मृति संस्थान एवं राजस्थान ब्लड डोनर ग्रुप के तत्वावधान में जरूरतमंद रोगियों को जरूरत के समय रक्त उपलब्ध हो सके इसके लिए अब तक 600 से ज्यादा रक्तदान शिविरों का आयोजन कर सवा लाख से ज्यादा ब्लड यूनिट रक्तदान करवा चुके हैं | कोरोना काल में भी कोविड ग्रस्त गंभीर रोगियों को 336 यूनिट प्लाज्मा डोनेट करवाकर उनकी जान बचाने का कार्य किया था l गत दो वर्ष पूर्व तथा इस वर्ष भी 6000 से ज्यादा डेंगू पीड़ित रोगियों को प्लेटलेट उपलब्ध करवा कर उन्हें जीवन दान देने का कार्य किया l गत 17अगस्त को मात्र 1 घंटे में 132 लोगों को मोटिवेट कर अंगदान व देहदान की घोषणा करवाकर एक विश्व रिकॉर्ड भी स्थापित किया था l गत 30 वर्षों से रक्तदान, प्लेटलेट, प्लाज्मा दान, जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए राशन वितरण, रजाई वितरण, कंबल वितरण,पौधरोपण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर तथा सड़क सुरक्षा हेतु रिफ्लेक्टर सहित अनेक सामाजिक गतिविधियों का आयोजन कर अग्रणी भूमिका निभा रहे है

abtakNewsSikar