मुख्यमंत्री की सभा की तैयारियों का जायजा
नशा मुक्ति शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे
सीकर
प्रदेश के मुख्यमंत्री 21 सितम्बर को प्रात: 8.00 बजे सीकर में नशा मुक्ति शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे।
जिला महामंत्री राजेश रोलण ने बताया कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को सीकर मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित ग्राउण्ड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत आयोजित नशा मुक्ति शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के 75 वें जन्मदिन पर 75 हजार विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलवायेंगे। जिसके लिए भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
इस दौरान देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश बढ़ाना, पूर्व सांसद सुमेधानन्द सरस्वती, जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, विधायक सुभाष मील, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, संगठन प्रभारी दिनेश धाभाई, गजानन्द कुमावत, रामावतार रूंथला, अशोक चौधरी, गोविन्दराम बिजारणियां, रामचन्द्र बगड़िया, फूलचन्द कुमावत आदि उपस्थित रहे।