मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सीकर आगमन की तैयारियों का मंत्री खर्रा, सुमेधानंद, रणवां व बाटड़ ने लिया जायजा…

प्रशासनिक अधिकारियों को दिए समुचित व्यवस्थाओं के निर्देश

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 19 अप्रेल को सीकर आगमन पर स्वागत की तैयारियां तेज हो गई है। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां व जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ गुरूवार को विभिन्न स्वागत स्थलों का दौरा किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वागत स्थलों पर समुचित व्यवस्थाएं रखने, स्वागत स्थल, पीने का पानी, छाया सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
जिला मीडिया संयोजक जितेंद्र माथुर ने बताया कि यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा के साथ सभी पदाधिकारियों ने सीकर जिले की सीमा सरगोठ से लेकर सीकर सर्किट हाउस तक के स्थानों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के स्वागत स्थल सरगोठ, रींगस, पलसाना, बाजौर आदि जगहों पर व्यवस्थाओं को देखा।
यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने अधिकारियों को रास्ते में किसी भी प्रकार की खामी नहीं रहे इसके सख्त निर्देश अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री के स्वागत कार्यक्रम के लिए जिला संयोजक पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने प्रशासनिक अधिकारियों को पीने के पानी की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए। किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत स्थलों पर की जा रही व्यवस्थाओं को देखा। जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने स्वागत स्थलों पर पांडाल की व्यवस्था के बारे में कहा।
इस दौरान गजानंद कुमावत, स्वदेश शर्मा, तेजप्रकाश सैनी आदि साथ थे।
मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए जिला व विधानसभा संयोजक नियुक्त :
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जिले में स्वागत कार्यक्रम के लिए जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने जिला व विधानसभा संयोजक नियुक्त किए हैं। जिला मीडिया संयोजक जितेंद्र माथुर ने बताया कि मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए जिला संयोजक पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती को बनाया गया है। वहीं श्रीमाधोपुर विधानसभा के लिए तेजप्रकाश सैनी, खंडेला में विष्णु चेतानी, दांतारामगढ़ में गोविंदराम बिजारणियां, नीमकाथाना में राजकुमार जोशी, सीकर में राजेश रोलन, धोद में सरोज कड़वासरा, लक्ष्मणगढ़ में रामसिंह पिपराली व फतेहपुर विधानसभा का प्रभारी महेंद्र जोशी को बनाया गया है।