मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर सीकर में विशाल रक्तदान शिविर, 546 यूनिट रक्त संग्रह

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर सीकर में विशाल रक्तदान शिविर, 546 यूनिट रक्त संग्रह

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर सीकर में विशाल रक्तदान शिविर, 546 यूनिट रक्त संग्रह

सीकर।

राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस एवं भाजपा राजस्थान सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को सीकर जिले के गोकुलपुरा तिराहा स्थित मुस्कान मैरिज गार्डन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मानव सेवा की भावना को साकार करते हुए कुल 546 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

कार्यक्रम में सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, धोद विधायक गोवर्धन वर्मा, भाजपा सीकर जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़, पूर्व किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रनवा, पूर्व विधायक रतन जलधारी, पूर्व विधायक केडी बाबर, भाजपा प्रत्याशी दांतारामगढ़ गजानंद कुमावत, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र कारंगा, नेमीचंद कुमावत, यूआईटी सचिव जगदीश प्रसाद गौड़, भाजपा जिला महामंत्री राजेश रोलन, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश शर्मा, कमल सिखवाल, पूर्व एडीएम ईश्वर सिंह राठौड़, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेश सैनी, बाबू सिंह बाजोर, कानाराम जाट, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा, गोविंद सैनी, रक्त मोटिवेटर बी.एल. मील, पिपराली प्रधान प्रतिनिधि मुकेश पूरी, जगदीश गिठाला, राजकुमार जोशी, रामनिवास, नीलम मिश्रा, कविता चौधरी ढाका, आशीष कुलहरि सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम संयोजक पवन कुमार जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि युवाओं में रक्तदान को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस तथा भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर यह रक्तदान शिविर प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर जैसे आयोजन समाज में सेवा, समर्पण और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान महादान है, जिससे किसी जरूरतमंद को जीवनदान मिलता है। ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम भाजपा सरकार की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की सोच को दर्शाते हैं। अंत में शिविर के सफल आयोजन पर आयोजकों, रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

abtakhindi newsrajasthanrajasthan hindi newsrajasthan hindi updateshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update