मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर फतेहपुर स्थित लक्ष्मीनाथ मंदिर से सालासर तक एक पैदल यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक वर्ष के सफलतम कार्यकाल को जनता तक पहुँचाना और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना था।
भजपा नेता श्रवण चौधरी ने बताया कि इस पैदल यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में राजस्थान में सुशासन और विकास के नए आयाम स्थापित होने की बात कही। यात्रा के दौरान आशुसिंह शेखावत, रामावतार रूंथला, विकास भास्कर, बजरंग सिंह, रामप्रसाद, जगदीश चोटिया, परमेश्वर, बीरबल, सुशीला हुड्डा, मंगल गोदारा, संजय सैनी समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।