सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा मुख्यमंत्री दिव्यांगजनों स्कूटी योजना के तहत शुक्रवार को श्री कल्याण कन्या महाविद्यालय में स्कूटी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव और अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार स्वामी ने दिव्यांग जनों को स्कूटी प्रदान की।
कार्यक्रम में एडीपीसी राकेश लाटा, एआरटीओ वीरेन्द्र सिंह राठौड़, आरटीओ ताराचंद बंजारा और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अन्य कार्मिक भी उपस्थित थे। इस योजना के तहत दिव्यांगजनो को सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह वितरण किया गया।