मैट्रिक्स इंस्टीट्यूट ने रचा शेखावाटी में नया कीर्तिमान

साहिल ने 99.97 परसेंटाइल पाकर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया

सीकर

NTA ने JEE-Main का परीक्षा परिणाम घोषित किया। मैट्रिक्स ने ना सिर्फ स्वयं का बल्कि शेखावाटी के इतिहास में अब तक का सबसे शानदार परिणाम देकर अपनी श्रेष्ठता को फिर से सिद्ध कर दिया है। अपने ही बनाए गए पूर्व रिकॉर्ड को तोड़ते हुए मैट्रिक्स के 267 से अधिक विद्यार्थियों ने 99.00 परसेंटाइल से ऊपर प्राप्त कर गौरवशाली परिणाम दिया है।

छात्र साहिल ने 99.97 परसेंटाइल पाकर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया वहीं ऋषभ ने 99.96, महावीर ने 99.95, अंशुल कुमार ने 99.95, कृष कुमार ने 99.94, तनुजा ने 99.93, भुवीर ने 99.93, अंशु मीणा ने 99.93, राहुल कुमार ने 99.92, ओवियन सिंगला ने 99.92, आशीष कुमार ने 99.90 परसेंटाइल प्राप्त कर शानदार सफलता पायी है। गौरतलब है की इनमें से अधिकांश छात्रों ने ये सफलता 12th के साथ प्राप्त की है।

मैट्रिक्स के निदेशक श्री अनिल गोरा ने बताया कि 11 विद्यार्थियों ने 99.90 पर्सेंटाइल से ऊपर, 29 विद्यार्थियों ने 99.80 पर्सेंटाइल से ऊपर, 113 विद्यार्थियों ने 99.50 पर्सेंटाइल से ऊपर और 267 विद्यार्थियों ने 99.00 पर्सेंटाइल से ऊपर प्राप्त किए हैं जो शेखावाटी के इतिहास में अब तक का सर्वश्रेष्ठ परिणाम व स्वयं में एक कीर्तिमान है।

इस शानदार परीक्षा परिणाम के लिए मैट्रिक्स के निदेशक श्री नरेंद्र कोक ने सम्पूर्ण टीम को बधाई दी और इसी भांति श्रेष्ठ परिणाम देने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर संस्थान में उत्साह का माहौल रहा तथा विद्यार्थियों व शिक्षकों ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर खुशियां मनाई।

abtakhindi newsshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update