शहर स्थित मैट्रिक्स एकेडमी द्वारा सत्र 2024 की जेईई परीक्षा में चयनित 820 विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। यह कार्यक्रम जयपुर-बीकानेर बाइपास स्थित मैट्रिक्स हाई स्कूल रेजिडेंशियल कैंपस में आयोजित किया गया।
इस वर्ष मैट्रिक्स जेईई एकेडमी ने अभूतपूर्व परिणाम प्राप्त करते हुए 820 बच्चों का चयन आईआईटी, एनआईटी और ट्रिपल आईटी में कराया है। चयनित विद्यार्थियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मैट्रिक्स के निदेशक अनिल गोरा, राजेंद्र बुरड़क, अनुपम अग्रवाल और कपिल सिंह ढाका मौजूद थे।