मैट्रिक्स नीट डिवीजन का भव्य सम्मान समारोह ‘उत्साह–2025’ आयोजित

558 विद्यार्थियों का गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजों में चयन

मैट्रिक्स नीट डिवीजन का भव्य सम्मान समारोह ‘उत्साह–2025’ आयोजित

558 विद्यार्थियों का गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजों में चयन

सीकर

शेखावाटी के प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान मैट्रिक्स ने अपने नीट डिवीजन के सिलेक्टेड स्टूडेंट्स का सम्मान समारोह “उत्साह – 2025” आयोजित किया। वर्ष 2025 में मैट्रिक्स नीट डिवीजन से 558 बच्चों ने गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजेज में प्रवेश पाया है और उन सभी सिलेक्टेड स्टूडेंट्स और उनके पेरेंट्स का एक भव्य सम्मान समारोह मैट्रिक्स हाई स्कूल रेजिडेंशियल केंपस में आयोजित किया गया जिसमें हजारों की संख्या में पेरेंट्स और बच्चों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर मैट्रिक्स नीट डिवीजन की टॉपर छात्रा निकिता जो एम्स जोधपुर में अध्ययनरत है, को ₹1,00,000/- का नकद पुरस्कार एवं आयुष कस्वा (एम्स जोधपुर), महेश (एम्स जोधपुर), प्रीति (एम्स ऋषिकेश), एवं विजय कुमावत (एम्स ऋषिकेश) को ₹51,000/- रूपयों के नकद पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
इस बार के परीक्षा परिणाम की एक विशेषता यह भी रही कि 12 ऐसे परिवार रहे जहां एक ही माता पिता के एक से अधिक बच्चो का सिलेक्शन हुआ। ऐसे स्टार परिवारों को 11,000/- रुपए के नकद पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
अन्य सिलेक्टेड स्टूडेंट्स को उपहार और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

मैट्रिक्स नीट डिवीजन के डायरेक्टर श्री बीरबल मान ने बताया कि इस सम्मान समारोह में देश भर से आए स्टूडेंट्स, उनके पैरेंट्स और फैकल्टी मेंबर्स उपस्थित रहे। इस अवसर पर मैट्रिक्स नीट डिवीजन के निदेशक श्री मदन हरितवाल ने पधारे हुए पेरेंट्स का आभार व्यक्त किया और यह संकल्प व्यक्त किया कि जिस भांति केवल 3 वर्षों में मैट्रिक्स नीट डिवीजन ने सफलता के अभूतपूर्व कीर्तिमान रचे हैं उसी भांति आगामी समय में भी अपने प्रयासों से सफलता की ओर नहीं इबारतें रचते चले जाएंगे।
इस सम्मान समारोह में बच्चों के लिए अलग-अलग तरह के फन और गेम्स की एक्टिविटीज का भी आयोजन किया गया जिसका भरपूर लुत्फ आए हुए बच्चों और उनके अभिभावकों ने उठाया।

गौरतलब है कि मैट्रिक्स नीट डिवीजन के केवल पिछले दो वर्षों में 975 बच्चों ने गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजेज में एडमिशन पाया है जिनमें से 71 बच्चे देश के प्रतिष्ठित एम्स में स्टडी कर रहे हैं जो इन परीक्षा परिणामो की गहराई और गुणवत्ता को सत्यापित करता है, साथ ही राजस्थान के प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज SMS जयपुर, RUHS जयपुर और SPMC बीकानेर में भी 69 बच्चों की उपस्थिति इस बात को सिद्ध करती है कि मैट्रिक्स नीट डिवीजन के ये परीक्षा परिणाम न केवल संख्यात्मक दृष्टिकोण से अपितु गुणात्मक दृष्टिकोण से भी शानदार और अभूतपूर्व रहे हैं।

abtakshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWS