स्वर्णकार महिला मण्डल सीकर की अध्यक्ष मधु सोनी, माहेश्वरी समाज की डायरेक्टर सुमन बजाज ने बताया की मैना सदन में प्रदर्शनी उत्सव 3, 2024 का उदघाटन किया गया। दिवाली के अवसर पर सभी की ख्वाहिसो को देखते हुए महिलाओ के लिये पार्टी वियर साड़ी, सूट, लोंग गाउन, लहंगे, नाईट सूट, पंजाबी सूट, जेंट्स वियर, बेडशीट, सोफा कवर, लड्डू गोपाल ड्रेस, बंदरवाल,वुलन स्वेटर, स्टीच्ड ब्लाउज, इमिटेशन ज्वेलरी, हैंडीक्राफ्ट आइटम पंजाबी जुतिया, डेकोरेशन आइटम्स, ड्राई फ्रूट्स,पापड़, मुंगेरी, गुजराती खाखरे, चकली, चटपटे आइटम्स,टु व्हीलर एक्टिवा और बहुत कुछ,स्टाल लगाई गई, महिलाओ का उत्साह देखने को मिला। नीलम मिश्रा, कविता अग्रवाल, उमा बियानी, सरिता काबरा, उर्मिला काबरा, निर्मला चेचानी, कमलेश मौसूण, सबिता भामा, सुशीला सोनी, बबीता जांगिड़ एवं सर्व समाज की महिलाये मौजूद रही।