मोरारका पीजी कॉलेज में सांस्कृतिक सप्ताह की शुरुआत…

कला, साहित्य, गायन, नृत्य, वाद-विवाद सहित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

मोरारका पीजी कॉलेज में सांस्कृतिक सप्ताह का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह न्योला ने कहा कि सह शैक्षणिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। आयोजन समिति की प्रभारी प्रोफेसर मंजू चौधरी ने बताया कि सांस्कृतिक सप्ताह के तहत कला, साहित्य, गायन, नृत्य, नाट्य, वाद-विवाद, कविता पाठ जैसी गतिविधियां होंगी। पहले दिन कविता पाठ, वाद-विवाद और दीप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मंगलवार को महिला प्रकोष्ठ के तहत रंगोली, सलाद सज्जा और मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित हुई। कार्यक्रम में डॉ. आकांक्षा डूडी, मीनू, यशपाल, डॉ. राजवीर, डॉ. मानसिंह, डॉ. वेदप्रकाश, डॉ. अजय कुमार, डॉ. पुरुषोत्तम, डॉ. संगीता, अर्चना, कंचन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

abtakhindi news