मोरारका पीजी कॉलेज में कर्तव्य बोध दिवस मनाया गया…

स्वामी विवेकानंद से सुभाष चंद्र बोस तक के कर्तव्य बोध पखवाड़े का आयोजन

मोरारका पीजी कॉलेज में मंगलवार को कर्तव्य बोध दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह न्यौला ने बताया कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से 12 जनवरी से 23 जनवरी तक स्वामी विवेकानंद जयंती से सुभाष चंद्र बोस जयंती तक कर्तव्य बोध पखवाड़ा मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में कर्म की प्रधानता है और गीता में भी निष्काम कर्म का संदेश दिया गया है। जब हम अपने कर्म को कर्तव्य मानते हैं, तो हमें सफलता अवश्य मिलती है।

मुख्य वक्ता डॉ. हरिराम आलड़िया ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल छात्र के व्यक्तित्व का विकास नहीं, बल्कि वसुधैव कुटुंबकम के भाव से संपूर्ण विश्व के कल्याण की भावना रखना भी है। उन्होंने कहा कि शिक्षक होने के नाते हमारा नैतिक कर्तव्य है कि हम अपने ज्ञान को बांटे। इस दौरान इकाई सचिव प्रोफेसर मानसिंह सहित कॉलेज स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित थे।

abtakhindi news