स्थानीय आनंद नगर सीकर निवासी प्रिया मोर सुपुत्री एडवोकेट संजय मोर देश की प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सीए बन गई है। प्रिया मोर ने बीती रात घोषित चार्टेड एकाउंटेंट परीक्षा परिणाम के अनुसार फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है।
उल्लेखनीय है प्रिया मोर ने अपना प्रशिक्षण क्षेत्र के प्रख्यात सीए सुनील मोर एंड कंपनी से प्राप्त किया था। प्रिया मोर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने स्मृति शेष दादाजी बेणी प्रसाद मोर की प्रेरणा व परिवार जनों एवं गुरुजनों के आशीर्वाद को दिया।मोर परिवार में अब तक सीए सुनील मोर द्वारा नींव रखने के पश्चात सीए आनंद मोर, सीए राहुल मोर, सीए ऋचा मोर, सीए पूजा मोर, सीए रश्मि मोर, सीए आकांक्षा मोर एवं सीए साक्षी मोर चार्टर्ड अकाउंटेंट बन चुके है।
प्रिया मोर के सीए बनने पर पारिवारिक सदस्यों सहित शुभचिंतकों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाई दी है।