मुस्लिम महासभा के प्रदेश अध्यक्ष इकबाल भाटी ने कार्यकारिणी का विस्तार किया जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्षा रेशमा सोलंकी और राष्ट्रीय संरक्षक सिकंदर पठान के निर्देश पर मोहम्मद असलम रंगरेज को जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। मोहम्मद असलम रंगरेज को जिलाध्यक्ष बनने पर महासभा और शुभचिंतको ने बधाई दी जिस पर मोहम्मद असलम रंगरेज ने नियुक्ति पर महासभा का आभार जताया और आश्वाशन दिलाया की वो जल्द ही कार्यकारिणी का गठन करके महासभा के द्वारा स्थापित कौम हित के कार्यों को पूर्ण करेंगे।